मोहर्रम के जुलूस में दो पक्षों में हुई मारपीट पर 60 लोगों पर मुकदमा
कानपुर, जून 25 -- कानपुर, संवाददाता। मोहर्रम के जुलूस के दौरान रिजवी रोड पर वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बांसमंडी चौकी प्रभारी राहुल शुक्ला ने 50-60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बीती 23 जून की शाम करीब छह बजे चमनगंज से आने वाले मोहर्रम के जुलूस के दौरान अलम उठाने वाले युवकों के बीच अपना-अपना अलम आगे रखने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिससे जुलूस में भगदड़ मच गई। यह भी पढ़ें- शिवहर में मुहर्रम से पहले भारी बवाल, दो गुटों में चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर; 15 लोग घायल जिससे जुलूस में मौजूद अन्य अलमदारों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घटना का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.