नोएडा, जून 25 -- दादरी, मयंक राणा। मोर्हम के जुलूस को लेकर पुलिस ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया है। जिसमें ताजिए की उंचाई से लेकर , जुलूस का रूट और रास्ते में पड़ने वाले तारों की उंचाई का निरीक्षण किया है। पूरे जुलूस पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने के साथ साथ पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है। जिससे जुलूस को शासन के मानकों के आधार पर समपन्न किया जा सके। जारचा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो स्थानों पर मोर्हम का जुलूस निकाला जायेगा। जारचा में सवेरे ग्यारह बजे जबकि छौलस में शाम को चार बजे से शुरू किया जायेगा। जुलूस को लेकर पुलिस विभाग द्वारा सभी तैयारियों को पूरा कर , निरीक्षण कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर बहादराबाद पुलिस की बैठक पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के रूट , इमाम बाड़ा से लेकर कर्बला का मैदान और रास्ते में पड़ने वाले तारों का ...