प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के घंटाघर के समीप सेवई मंडी के पास शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मोहर्रम के जुलूस के दौरान बिजली खंभे में करंट उतर गया। करंट की जद में आने से एक लड़के की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस व प्रशासनिक अमले भी खलबली मच गई।कोतवाली थानाक्षेत्र के घंटाघर के समीप शुक्रवार की अलसुबह मोहर्रम जुलूस देखने को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। मोहर्रम जुलूस देखने के लिए बहादुरगंज हटिया निवासी मोहम्मद कासिम का बेटा 17 वर्षीय मोहम्मद हमजा भी पहुंचा था। सुबह करीब पांच हल्की बारिश होने लगी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों को देखा मोहम्मद हमजा सड़क किनारे बिजली खंभे के पास खड़ा था। इसी बीच अचानक सड़क बिजली खंभे में करंट उतर आया। करंट...