मोहर्रम के चलते शांति समिति की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए
सहारनपुर, जून 12 -- मोहर्रम के चलते थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए सीओ गंगोह तथा एसडीएम ने आवश्यक दिशानिर्देश दिए। शुक्रवार को बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी गंगोह अशोक कुमार सिसौदिया ने कहा कि किसी अन्य देश के नेताओं या नारे लिखी टीशर्ट ना पहने। साथ ही निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम रामपुर मनिहारान डा पूर्वा ने कहा कि खाने पीने की चीजों में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर बौद्ध ने कहा कि किसी भी तरह की कोई नई नहीं परंपरा ना करें। यह भी पढ़ें- मोहर्रम शांति और सौहार्द से मनाने पर जोर बैठक में एसएसआई जितेंद्र तेवतिया, ईओ कमलाकांत राजवंशी, पूर्व चैयरमैन अफजाल खान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.