मोहर्रम की 12वीं पर मीर साहब अखाड़े में पगड़ी की रस्म अदा
उरई, जून 29 -- कोंच, संवाददाता। कोंच नगर में मोहर्रम की 12वीं तारीख पर रविवार को देर रात मीर साहब अखाड़े की पारंपरिक पगड़ी की रस्म श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अखाड़े से जुड़े पदाधिकारी, खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मीर साहब अखाड़े के सदर अनवार खलीफा, नायब खलीफा अहमद खां मामा तथा अमन बेग को विधिवत पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। पगड़ी की रस्म पूरी होने के बाद अखाड़े के खिलाड़ियों ने अपने पारंपरिक खेल और शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक युद्धक कलाओं से जुड़े विभिन्न करतब दिखाए, जिन्हें देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उस्ताद इकबाल खलीफा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासन और सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.