शामली, जून 22 -- कैराना। मोहर्रम की पांच तारीख को शिया सोगवारों ने जुलजनाी और अलम के साथ मातमी जुलूस निकाला। जुलूस मोहल्ला आलकला स्थित मुबारक अली खां के अजाखाने से चलकर शामली रोड स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने स्थित जगदीश प्रसाद महाविद्यालय में जाकर संपन्न हुआ। रविवार को मोहर्रम की पांच तारीख पर मोहल्ला आलकलां स्थित मुबारक अली खां के अजाखाने से मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में जुलजनाी और अलम के साथ शिया सोगवार सीनाजनी करके मातम मना रहे थे। इससे पहले मौलाना इमरान गदीरी ने इमाम हुसैन और उनके बेटे अली अकबर की शहादत पर बयान किए। मर्सियाख्वानी मुदस्सिर हुसैन और उनके हमनवां ने की। यह भी पढ़ें- कर्बला की शहादत के गम में निकाले गए मातमी जुलूस नोहा ख्वानी अली हैदर, कौसर जैदी, गुलजार, कुर्त्त मेहंदी, वाकर, फैसल, मोहम्मद अली, अली अब्बास, वसी हैदर...