मैनपुरी, जून 15 -- इस्लामी नए साल और मोहर्रम के पवित्र महीने को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। स्थानीय अंजुमनों और अखाड़ों द्वारा ताजिए व अलम सजाने का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय निवासी शेखू अंसारी के अनुसार, आज मोहर्रम का चांद नजर आने की प्रबल संभावना है, जिसके साथ ही गम-ए-हुसैन की यादों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अलमदार शाकिर हुसैन ने बताया कि कारीगरों ने इमाम हुसैन की याद में रखे जाने वाले ताजिए बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही धार्मिक ध्वजों (अलम) को भी विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। नगर के विभिन्न इमामबाड़ों में साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। यह भी पढ़ें- आज दिखेगा मोहर्रम का चांद मोहर्रम के जुलूसों और मजलिसों को शांतिपूर्ण व पारंपरिक तरीके से संपन्न कराने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। समुदाय के लो...