मोहर्रम का चांद नजर आते ही शिया समाज में शोक
सहारनपुर, जून 17 -- नानौता। मोहर्रम का चांद नज़र आते ही नगर के शिया समुदाय में शोक व्याप्त हो गया। जहां चांद दिखाई देते ही शिया समुदाय के घरों और इमामबारगाहों से या हुसैन या हुसैन की सदाएं आने लगी। वहीं काले कपड़े पहने नौजवान, बुज़ुर्ग और बच्चे सभी अलम के पीछे जुलूस की शक्ल में मुहर्रम का एलान करते हुए सभी इमाम बारगाहो में जाते हुए दिखाई दिये। मंगलवार की शाम मुहर्रम का चांद देखते ही नगर के शिया समुदाय द्वारा मोहल्ला छत्ता स्थित इमामबारगाह असद अली शाही से मुहर्रम का एलान करते हुए जुलूस निकाला गया। इस दौरान काले कपड़े पहने सोगवार " अज़ादारो मुहर्रम आ गया है" की सदा बुलंद करते हुए चल रहे थे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम का चांद दिखा, अजादारों ने निकाला जुलूस जुलूस नगर के सभी इमाम बारगाहो से होते हुए दादा मिराजी क़र्बला से होकर इमाम बारगाह सब्ज़वरियान कदीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.