मोहर्रम का चांद नजर आते ही मजलिसों का सिलसिला शुरू
शामली, जून 17 -- माह मोहर्रम का चांद नजर आते ही इमामबारगाहों और अजाखाने में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़ी इमामबारगाह में रात्रि में हुसैन हैदर, आसिफ अली, शबाब हैदर व वाकर रजा ने सोजख्वानी की तथा वसी हैदर साकी ने मर्सियाख्वानी की। कुर्त्तउलऐन मेहंदी ने नोहाख्वानी की। रजा अली खां के अजाखाने में सुबह दस बजे मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें मोहम्मद मुदस्सिर ने अपने हमनवां के साथ मर्सियाख्वानी की। मजलिस को बिहार से आए मौलाना इमरान राजा गदीरी ने खिताब करते हुए शोहदाये करबला की अजीम कुर्बानी पर रोशनी डाली। सैयद मोहम्मद अफजल ने नोहाख्वानी की। इस अवसर पर हाजी शाहिद हुसैन, मुतवल्ली शारिब हुसैन, जाफर अब्बास, कौसर जैदी, सरवर हुसैन, काजिम हुसैन, जामिन हुसैन, शराफत हुसैन आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम का चांद दिखाई देते ही इमामबाड़ों में श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.