मोहर्रम का चांद दिखते ही बुलंद हुईं हुसैन की सदाएं
आजमगढ़, जून 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। मोहर्रम का चांद दिखते ही इमाम बारगाहों में मजलिसों का दौर शुरू हो गया है। चारों तरफ या हुसैन की सदाएं बुलंद हो रही हैं। लोग इमाम बारगाहों में नौहाख्वानी और मातम कर कर रहे हैं। वहीं, पहली मोहर्रम पर जुलूस निकालकर लोगों ने हजरत इमाम हुसैन सहित कर्बला के 72 शहीदों को अकीदत पेश की। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, पहली मोहर्रम का जुलूस मंगलवार की रात कस्बा स्थित इमामबाड़े से निकाला गया। जुलूस में हजारों लोगों ने शिरकत कर हजरत इमाम हुसैन सहित कर्बला के 72 शहीदों को अकीदत पेश की। इस दौरान हर कोई काला लिबास पहने मातम मना रहा था। यह भी पढ़ें- पहली मोहर्रम पर निकला अलम मुबारक का जुलूस जुलूस से पूर्व इमामबाड़ा परिसर में मजलिस की गई। मोहर्रम का पहला जुलूस काजी साहब के इमामबाड़ा से लेकर शिवाला घाट स्थित इमाम चौक तक निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.