बलरामपुर, जून 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। करीब डेढ़ महीने के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद गुरुवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक बार फिर पढ़ाई-लिखाई की घंटियां गूंजने लगीं, लेकिन पहले ही दिन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति अपेक्षा से काफी कम रही। भीषण गर्मी, उमस व मोहर्रम के मद्देनजर अधिकांश अभिभावकों ने बच्चों को घर पर ही रखना उचित समझा। परिणामस्वरूप कई विद्यालयों में पंजीकृत छात्र संख्या के मुकाबले महज 20 से 30 प्रतिशत बच्चे ही कक्षाओं तक पहुंच सके। हालांकि विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहे। परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, मध्याह्न भोजन और शिक्षण सामग्री की व्यवस्था पहले से ही दुरुस्त कर ली गई थी। यह भी पढ़ें- आज से खुले परिषदीय स्कूले, बच्चों के धमा चौकड़ी से गुलजार हुए विद्यालय लेकिन बच्चों की कम...