रामपुर, जून 15 -- रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि मोहर्रम पर ताजिये की ऊंचाई 12 फीट से कम ही रखी जाए। वह सोमवार को विकासभवन सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहर्रम को निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए ही मनाया जाए और 12 फीट से अधिक ऊंचाई की ताजिया न रखें। यह भी पढ़ें- मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र नहीं, विवाद पर कड़ी कार्रवाईबैठक में सुझाव और समस्याएं उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान कोई नयी परंपरा लागू नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि लगातार मॉनिटरिंग करते रहें और जुलूस मार्गों का समय से निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। बैठक में...