मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। आगामी शुक्रवार को मोहर्रम के यौमे आशुरा का जुलूस निकलेगा। इसमें सुन्नी मुसलमान ताजिया व अखाड़ा जुलूस निकालेंगे और शिया मुसलमानों का मातमी जुलूस निकलेगा। पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए शाम में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। यह भी पढ़ें- मोहर्रम : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया पर रहेगी नजरबैठक के उद्देश्यों बैठक में डीएम कुमार गौरव ने कहा कि मोहर्रम में सभी समुदायों की सहभागिता जरूरी है। प्रशासन की प्राथमिकता पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण कराना और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों के सुझावों ...