मोहर्रम : पीस कमेटी में व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा
बुलंदशहर, जून 19 -- बुलंदशहर। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने ताजिया मार्गों की सफाई, करबला स्थलों की व्यवस्था, जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराने समेत विभिन्न मुद्दे उठाए। डीएम ने कहा कि मोहर्रम का पर्व विगत वर्षों की भांति परंपरागत तरीके से मनाया जाए और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। उन्होंने ताजिया कमेटियों से जुलूस के दौरान वॉलेंटियर्स की तैनाती कर व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही निर्देश दिए कि ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानक से अधिक न हो तथा जुलूस मार्ग पर भवनों की छतों पर क्षमता से अधिक लोगों की भीड़ एकत्र न होने दी जाए।डीएम यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.