मोहर्रम : कर्बला में आज दफन होंगी 447 ताजिया
सोनभद्र, जून 25 -- सोनभद्र/दुद्धी, हिन्दुस्तान टीम। जिले में शुक्रवार को मोहर्रम का जुलूस निकलेगा। इमाम चौक से ताजिया उठकर कर्बला जाकर दफन होगी। जिले में कुल 447 ताजिया शुक्रवार को कर्बला में दफन होंगी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार की देर रात चौक पर ताजियों का मिलान किया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान मौजूद रहे। वहीं अष्टमी पर परम्परागत ढंग से छोटी ताजिया निकाली गई। राबर्ट्सगंज, उरमौरा और आसपास के इलाकों में गुरुवार की रात नवमी पर ताजियों का मिलान किया गया। देर रात तक इमाम चौक पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फातेहा और दुआख्वानी की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम आज : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर होगी कठोर कार्रवाई इसके बाद चौक से ताजिया उठाकर क्षेत्र में भ्रमण कर मिलान कराया गया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.