मोहर्रम: 12 फीट से ऊंचा नहीं होगा ताजिया, पुलिस अर्लट
बागपत, जून 17 -- मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूसों में किसी प्रकार का हादसा न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद में इस बार 12 फीट से अधिक ऊंचाई का कोई भी ताजिया नहीं निकलेगा। इसकी निगरानी के लिए पुलिसकर्मी गांव-गांव जाकर ताजियों की ऊंचाई नाप रहे हैं और ताजियादारों से संपर्क कर नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार मोहर्रम में जिले भर में पांच जुलूस निकाले जाएंगे। जिनमें पांच ही ताजिए शामिल रहेंगे। इन सभी की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं रहेगी। बताया कि इन ताजियों को पांच ही करबला में दफनाया जाएगा। एसपी ने बताया कि 33 सीसीटीवी कैमरों के जरिए इन जुलूसों पर नजर रखी जाएगी। वहीं, इन सभी ताजियों की जांच और निगरानी के लिए एक-एक सिपाही को नोडल अधिकारी नामित किया है। संबंधित थाना प्रभारी इन पुलिसकर्मियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.