जमुई, जून 26 -- झाझा, निज संवाददाता। मोहर्रम पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने एवं इस दौरान कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से गुरुवार को झाझा पुलिस ने भी झाझा नगर के अलावा प्रखंड के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष मिंटू कु.सिंह की अगुवाई में पुलिस बल व पुलिस पदाधिकारियों के लाव लश्कर के साथ निकले उक्त मार्च के दौरान शहरी क्षेत्र की पुलिस ने जहां पैदल परिक्रमा की। वहीं संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रों का वाहनों से दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा का पुख्ता भरोसा दिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और पर्व को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस का निकला फ्लैग मार्च कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था ...