मोहर्रम: डीजे और हथियार के प्रदर्शन पर रहेगी रोक
मुंगेर, जून 24 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नयारामनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, इमामबाड़ा कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस के मार्ग का पुलिस और समिति सदस्य मिलकर भौतिक सत्यापन करेंगे। जर्जर बिजली के तार, सड़क पर गड्ढे और जलजमाव की समस्या को पहले ही दुरुस्त कराया जाएगा। जुलूस निर्धारित रूट और समय पर ही निकाला जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि मोहर्रम जुलूस में डीजे, अस्त्र-शस्त्र और नशा का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह भी पढ़ें- सुपौल : मुहर्रम को लेकर रतनपुर थाना परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.