मोहर्रम, योग दिवस और नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
कन्नौज, जून 17 -- कन्नौज। मोहर्रम, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और नीट परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में त्योहारों और आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कन्नौज की गंगा-जमुनी तहजीब और साम्प्रदायिक सौहार्द की परंपरा जिले की पहचान है। उन्होंने अधिकारियों को मोहर्रम के दौरान जुलूस मार्गों, इमामबाड़ों और धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, फॉगिंग, सड़क मरम्मत तथा विद्युत व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही छुट्टा गोवंश को गो-आश्रय स्थलों में सुरक्षित रखने और एम्बुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड में रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.