औरैया, फरवरी 3 -- एरवाकटरा, संवाददाता। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे थाना परिसर के समीप ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। कटरा चौराहा से गुजर रहे मोहरम से लदे एक ओवरलोड ट्रक को उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और क्षेत्राधिकारी पी पुनीत मिश्रा ने पुलिस बल के साथ रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में निर्धारित क्षमता से अधिक माल लदा पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई। अचानक हुई इस चेकिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्रक को रोककर आवश्यक कागजातों की जांच की और ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर तत्काल चालान काटा। ट्रक चालक की पहचान जनपद के थाना सहार क्षेत्र के गांव सुखलालपुर निवासी नीलेश कुमार के रूप में हुई है। चालक ने बताया कि वह ऐरवाकटरा से माल लेकर बिधूना जा रहा था। जैसे ही वह कटरा चौराहा पर पहुंचा, तभी अचानक च...