भागलपुर, अप्रैल 28 -- बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट किशनगंज से बहादुरगंज निर्माणाधीन फोरलेन ग्रीन फील्ड पैकेज 3 के अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के डेरामारी पंचायत के मोहरमारी चौक के समीप अंडर पास बनाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। मंगलवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने मोहरमारी चौक पर जुट इस सड़क के परियोजना पदाधिकारी से मोहरमारी चौक पर एक अंडरपास देने की मांग की। इस बाबत जिप सदस्य ई नासिक नदीर, स्थानीय ग्रामीण सह भाजपा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह भाजपा नेत्री वीणा देवी,विजय कुमार सिंह, फकरुद्दीन, मोहन कुमार, राजू, हेमचरण सिंह, गंगा प्रसाद,अरविंद कुमार, लालों देवी, संजो कुमारी व अन्य लोगों सहित दर्जनों की संख्या में स्कूली बच्चों ने बताया कि डेरामारी पंचायत के मोहरमारी चौक के पास अंडर पास की सख्त जरूरत है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.