मोहरब गांव में भीषण आग, गाय जली, सामान राख
गंगापार, अप्रैल 26 -- नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहरब गांव में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें एक गाय जलकर मर गई और घर का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मोहरब गांव निवासी सूरज यादव के घर उस समय आग लगी, जब परिवार के सभी सदस्य आराम कर रहे थे। अचानक घर से उठती लपटों को देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाइकें जलीं, बकरियां मरीं हालांकि ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मेहनत से आग पर काबू पा लिया।घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन उनके पहुंचने से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.