जौनपुर, जुलाई 25 -- जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर की दो मेधावी छात्राओं ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों को दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल दिया जाएगा। महाविद्यालय के उर्दू विभाग की छात्रा जीनत कौसर पुत्री जमशेद अहमद ने 1900 में 1581 अंक प्राप्त किया है, वहीं अंग्रेजी विभाग की छात्रा अफीफा खातून पुत्री अयाज अहमद ने 1900 में 1414 अंक प्राप्त कर अपने विषय में प्रथम स्थान हासिल किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का युग बेटियों की प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास का युग है। यह भी पढ़ें- तेजगांव महाविद्यालय की छात्रा अंशिका को चांसलर मेडल

हिंदी हिन्दुस्...