नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंटन में खेला जा रहा है। शनिवार को खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम पिछले मैच की तरह ही पहली पारी में बल्लेबाजी करती नजर आएगी। बारिश के कारण मैच में टॉस देरी से हुआ, जिसके कारण मुकाबले को 47-47 ओवर का कर दिया गया है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया ने पिछले मैच के विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज हैं, जबकि नंबर तीन पर विराट कोहली हमेशा की तरह नजर आएंगे। नंबर चार पर भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम है। विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल नंबर पांच पर हैं। ...