मोहम्मद सिराज के छलके आंसू? गौतम गंभीर-शुभमन गिल ने नहीं दिया दूसरे टेस्ट में भी खेलने का मौका
नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का पत्ता एक बार फिर कट गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में जारी दूसरे टेस्ट में भी उन्हें मौका नहीं मिला। कयास लगाए जा रहे थे कि पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह सिराज को मौका मिल सकता है। कृष्णा की तो टीम से छुट्टी हुई, मगर सिराज को नहीं बल्कि गुरनूर बराड़ को डेब्यू का मौका मिल गया। गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें अचाकन कुलदीप यादव से टेस्ट टीम में रिप्लेस कर दिया गया। सिराज को एक बार फिर नजरअंदाज करने के बाद क्रिकेट पंडित टीम मैनेजेंट पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच सिराज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.