मोहम्मद सिराज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कर दिया क्लीयर
नई दिल्ली, जून 4 -- भारतीय टेस्ट टीम शनिवार से अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच के लिए टीम जमकर तैयारी कर रही। ये टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत नहीं खेला जा रहा है, इसके बावजूद भारत फुल स्ट्रेंथ के साथ उतर सकता है। गुरुवार को भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने मोहम्मद सिराज की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया और उनका मानना है कि वह पांच दिन के मैच के लिए तैयार हैं। सिराज को आईपीएल 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी करने के दौरान हल्की चोट लगी थी।सिराज की फिटनेस पर अपडेट तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के कार्यभार प्रबंधन पर भी चर्चा चल रही थी लेकिन डोएशे ने कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कहा, '' सिराज ने कल गेंदबाजी की, वह बिल्कुल ठीक लग रहे थे।'' डोएशे ने इसके साथ ही कहा कि मानव सुथार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.