अयोध्या, जून 27 -- रौजागांव। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में भाजपा नेत्री नाजिया इलाही खान द्वारा गुस्ताखी किए जाने से मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार ने रुदौली क्षेत्र के मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ रुदौली कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर उपजिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार की मौजूदगी में कोतवाली प्रभारी रुदौली संजय मौर्य को दी। तहरीर में लिखा गया कि विगत दिनों दिव्या सिंह के शो में इस्लाम धर्म के सर्वोच्च पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर बेहद अशोभनीय व अभद्र टिप्पणी की है, जिससे इस्लाम धर्म के मानने वालों की भावनाएं आहत होती रही हैं। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, राज्यपाल से कार्रवाई की मांग इस अवसर पर कारी अमीरुल्लाह, ...