रांची, अप्रैल 12 -- रांची। पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक है। रांची के कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने आशा ताई को अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनकी एक अत्यंत सुंदर तस्वीर (पोर्ट्रेट) बनाकर उनके प्रति अपना सम्मान और प्रेम प्रकट किया। साबिर ने कहा कि आशा जी का व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायी रहेगा और यह चित्र उनके अविस्मरणीय जीवन व कार्यों को सहेजने का एक विनम्र प्रयास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...