मोहम्मद समीर बने आसपा के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य
हापुड़, अप्रैल 2 -- आजाद समाज पार्टी काशीराम के मोहम्मद समीर को प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया। इसपर आसपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने मोहम्मद समीर को बधाई देते हुए कहा कि सांसद चंद्रशेखर आजाद दलितों, मुस्लिमों, पिछड़ों व मजलूमों की आवाज सड़क से संसद तक उठा रहे हैं, उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का काम है। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष, उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मुकेश प्रधान, सचिन निम, प्रमोद कुमार, उमेश साजन, वासु जाटव, मनोज कर्दम आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.