मोहम्मद शमी हार मानने को तैयार नहीं, बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने कहा-5 वजन किलो घटाया
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय तक टीम के लिए प्रमुख गेंदबाज बने रहे थे लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह टीम से बाहर चल रहे हैं और कई सीरीज में उन्हें चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज भी कर दिया है। उनका इंटरनेशनल करियर खत्म होने के कगार पर है। हालांकि तेज गेंदबाज अब भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। टीम में जगह नहीं मिलने के बावजूद वह लगातार खुद को फिट रख रहे हैं और उम्मीद लगाए बैठे हैं कि चयनकर्ता उनके प्रदर्शन पर भी गौर करेंगे। शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने बताया है कि तेज गेंदबाज ने पिछले सीजन के बाद से पांच किलो वजन घटाया है और खुद को शानदार फिटनेस में वापस लाने के लिए पहले से कहीं ज्यादा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- श्रीलंका में सिर्फ 3 भारतीयों ने खेला टेस्ट, क्या बल्लेबाजों को मिलेगा इसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.