नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का वापसी हुई है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुभवी तेज गेंदबाज शमी की भी वापसी हो सकती है। इस समय शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल की टीम के लिए खेल रहे हैं, जहां उन्होंने रविवार को दमदार गेंदबाजी की और चार विकेट चटकाए। बंगाल की टीम ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में रविवार को पहले दिन दिल्ली की पहली पारी 77.3 ओवर में 240 रन पर समेट दी। शमी ने पहले दिन के खेल के खत्म होने के बाद अपनी वापसी को लेकर बयान दिया है। यह भी पढ़ें- जो रूट से आगे निकले स्टीव स्मिथ, टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बनेवापसी को लेकर बोले शमी मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 4 विकेट लेने के ब...