मोहम्मद शमी ने बताया भारत के सबसे फनी क्रिकेटर का नाम, बोले- वो कभी भी टेबल पर चढ़कर नाचने लगता है
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे फनी कैरेक्टर रहा है। शमी ने बिना किसी देरी के अपने पूर्व साथी खिलाड़ी शिखर धवन को एक इंटरव्यू में सबसे फनी क्रिकेटर बताया है और कहा है कि वह कभी भी और कहीं भी टेबल पर चढ़कर डांस करने लगता है। दोनों साथ में काफी क्रिकेट खेले हैं और धवन अपने फनी कैरेक्टर के लिए फेमस हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका यह अवतार अक्सर देखने को मिल जाता है। धवन को लेकर शमी ने यह भी बताया है कि जब हम मैच हार जाते हैं, तब भी वो बहुत खुश होता है और टीम का मूड लाइट कर देता है। शमी ने क्रिकेट नेक्स्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, "शिखर बहुत मजेदार है। वह ऐसी चीजें करता है, जिसकी कोई हद नहीं। मान लो हम मैच हार गए, सब लोग चेंज रूम में आकर बैठ जाते हैं। शिखर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.