नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट आने से पहले आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के खेमे से बड़ी खबर आई है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोहम्मद शमी को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने एम सिद्धार्थ को भी पहले सीजन की विजेता टीम को दे दिया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को ऑलराउंडर सैम करन को दिया है। मोहम्मद शमी पिछले आईपीएल सीरीज में लनखऊ सुपर जायंट्स में 10 करोड़ में टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनकी सैलरी में अब कट हुआ है। 2027 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स में उन्हें 8 करोड़ रुपये मिलेंगे। अपनी एक्यूरेसी और कंट्रोल के लिए जाने जाने वाले लेफ्ट-आर्म स्पिनर एम सिद्धार्थ भी LSG से RR में अपनी मौजूदा फीस INR 75 लाख पर आ जाएंगे। इस बीच ऑल-राउंडर सैम करन को RR से LSG में उनकी मौजूदा फीस INR 2.4 करोड़ पर ...