बेंगलुरू, अप्रैल 14 -- लखनऊ सुपर जाइंट्स के वैश्विक क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा है कि वह आईपीएल के इस सत्र मे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के अलावा समझदारी और नेतृत्व क्षमता से भी प्रभावित हैं ।वह काफी समझदार हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता भी है भारतीय टीम से बाहर शमी ने एलएसजी के आक्रमण की अगुवाई करते हुए चार मैचों में चार विकेट लिये हैं लेकिन उनका 'इकॉनॉमी रेट' 6 . 2 रहा है जो शानदार है । मूडी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से पूर्व कहा ,'' हम सभी को पता है कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज है। घरेलू सत्र में उसका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वह फिट है और मजबूत भी । हमें पता है कि नयी गेंद से वह क्या कर सकते हैं और पावरप्ले में वह काफी खतरनाक गेंदबाज है ।' उन्होंने आगे कहा ,'' वह हमारे गेंदबाजी आक्रमण का अगुआ है । काफी सम...