नई दिल्ली, अगस्त 31 -- मोहम्मद शमी लंबे अरसे से भले ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हों, लेकिन वे लगातार घरेलू क्रिकेट में एक्टिव नजर आ रहे हैं। फिलहाल, वे बेंगुलरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल 1 में खेल रहे हैं। वे ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं। यह वही टीम है, जिसमें ईशान किशन कप्तान और वैभव सूर्यवंशी उप- कप्तान बनाए गए हैं। टीम में अभिमन्यु ईश्वरन और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। ईस्ट जोन का मुकाबला रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन से हो रहा है। सेंट्रल जोन के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने के साथ ही वे भारत के गिन- चुने तेज गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं। यह भी पढ़ें- छक्का मारने के चक्कर में ...