नई दिल्ली, जून 8 -- पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पिछले महीने बांग्लादेश दौरे पर एक 'गंदी हरकत' की थी। वह बांग्लादेशी टीम से हाथ मिलाने के लिए नहीं आए थे। बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने अब पाकिस्तानी प्लेयर की कलई खोली है। उन्होंने दावा किया कि रिजवान ने दोनों टेस्ट के बाद विरोधी टीम से हाथ नहीं मिलाया। लिटन ने रिजवान की हरकत को 'अनप्रोफेशनल व्यवहार' करार दिया। दोमई में बांग्लादेश ने पाकिस्तान का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया था। बांग्लादेश ने पहली बार घर पर पाकिस्तान को टेस्ट में रौंदा।'कितना भी बड़ा खिलाड़ी क्यों न हो...' लिटन ने प्रोथोम एलो से कहा, ''मुझे एक बात पसंद नहीं आई। मैदान पर चाहे कुछ भी हो, गेम खत्म होने के बाद सभी को हाथ मिलाना चाहिए। पहले टेस्ट में हार के बाद, रिजवान हमसे हाथ मि...