नई दिल्ली, मई 31 -- साल था 1979 फिल्म नसीब की तैयारी चल रही थी। संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने एक ऐसा गाना तैयार किया था जो इतिहास रचने वाला था। गाने के बोल थे चल चल मेरे भाई तेरे हाथ जोड़ता हूं। इस गाने को 2 लोगों को गाना था। एक तरफ थे मोहम्मद रफी साहब और दूसरे थे अमिताभ बच्चन। लक्ष्मीकांत जी ने अमिताभ बच्चन को कहा कि कल आप रिकॉर्डिंग स्टूडियो पर टाइम पर आना, आपको मोहम्मद रफी साहब के साथ गाना है। वो रात बिग बी के लिए इम्तिहान से कम नहीं थी।रफी साहब गए बिग बी के पास अगले दिन स्टूडियो पर सब आ गए। बिग बी काफी शांत थे और अलग से थे। बिग बी को ऐसा चुप देख, रफी साहब उनके पास गए और पूछा कि क्या हुआ अमित, तुम परेशान क्यों हो? इस पर फिर बिग बी बोलते हैं कि रफी साहब मैं बचपन से आपके गानें सुनते आ रहा हूं। यह भी पढ़ें- इस रोमांटिक गाने को गाते वक...