नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- मोहम्मद रफी ने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं। उनकी आवाज के तो आज भी लोग दीवाने हैं। लिखे जो खत तुम्हें, गुलाबी आंखें, ओ मेरी महबूबा, ये रेशमी जुल्फें, खोया-खोया चांद गाने तो आज की जेन जी जनरेशन भी सुनते हैं। आज भी मोहम्मद रफी की आवाज सबके दिलों पर राज कर रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक गाने को गाते हुए मोहम्मद रफी ने इतनी मेहनत की या उस गाने के लिए अपनी आवाज पर इतना जोर डाला कि उनके गले से खून आने लग गया था। इतना ही नहीं लोगों को लगने लगा था कि वह शायद अब कभी गाना ही नहीं गा पाएंगे।क्यों निकल गया था गले से खून दरअसल, 1952 में आई फिल्म बैजू बावरा में मोहम्मद रफी ने ओ दुनिया के रखवाले गाना गाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हाने के लिए मोहम्मद ने लगातार 15 दिन तक रियाज किया और फिर स्टूडियो पर फाइनल रिकॉर्डिं...