नई दिल्ली, मई 16 -- मोहम्मद रफी को संगीत की दुनिया का बादशाह कहा जाता था। उनकी आवाज में गाए गए लगभग सभी गानें काफी हिट रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए। उनकी आवाज सीधा दिल को छू लेती थी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताते हैं जो मोहम्मद रफी की आवाज में रिकॉर्ड होने के बावजूद सालों तक दुनिया से छिपा रहा। इतना ही नहीं हिंदी इंडस्ट्री के 2 बड़े स्टार्स ने इस गाने को अपनी फिल्मों के लिए साफ मना कर दिया था। यही वजह है कि यह गाना 1 या 2 साल नहीं बल्कि 7 साल तक रिजेक्टेड गानों में से एक रहा।कौनसा था वो गाना जो 7 साल तक हुआ रिजेक्ट इस गाने की शुरुआत होती है 1961 में आई फिल्म जब प्यार किसी से होता है से। इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे नासिर हुसैन। फिल्म के एक्टर्स थे देव आनंद, आशा पारेख और प्राण। संगीत दिया था श...