नई दिल्ली, जुलाई 21 -- मोहम्मद रफी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर थे। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। उनकी आवाज को लेकर दीवानगी कुछ ऐसी थी कि उनके कॉम्पटीटर सिंगर भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। जब किशोर कुमार आए इंडस्ट्री में तो लोगों ने ये बातें बनाई कि किशोर और रफी साहब के बीच कॉम्पटीशन था और दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार किशोर कुमार, रफी साहब के पैर पकड़कर रोते रहे थे। ये कब और क्यों हुआ, इसके बारे में आगे बताते हैं।दोनों के बीच कैसा था बॉन्ड ऐसा कहा जाता था कि दोनों के बीच दरार है जिसका खंडर खुद मोहम्मद रफी के बेटे ने किया था। मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने दोनों को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, 'उनकी बॉन्डिंग काफी शानदार थी। किशोर कुमार और पापा काफी अच्छे दोस्त थे। हर अफवाह ...