कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन व क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय के संयुक्त सहयोग से तीन दिवसीय प्रथम कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप का समापन रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हाल में हुआ। प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में मोहम्मद यूसुफ और बालिका एकल वर्ग में सम्युक्ता रेड्डी ने खिताब जीता। समारोह के मुख्य अतिथि सीडीओ दीक्षा जैन, आईएएस अनुभव सिंह और आईपीएस अंजली विश्वकर्मा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका डबल्स वर्ग में आदित्री कटियार-सम्युक्ता रेड्डी ने इशिका सिंह-महक गौतम की जोड़ी को 15-11, 15-07 से हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग में आयुष कुमार-मोहम्मद यूसुफ की जोड़ी ने अयान गर्ग-प्रखर मौर्य को 15-12, 15-07 से हराकर खिताब जीता। मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.