मुरादाबाद, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम मंगलवार देर शाम घोषित हो गया। जिसमें मैनाठेर निवासी हाजी इब्राहीम के पुत्र मोहम्मद फईम का चयन एसआई के लिए हो गया। खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र के लोगों ने खुशी मनाई। मोहम्मद फईम वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर लखनऊ में तैनात हैं। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। मोहम्मद फईम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों, गुरुजनों और निरंतर किए गए कठिन परिश्रम को दिया। क्षेत्रवासियों ने भी उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- UP Police SI Final Result 2026 OUT, Direct Link: यूपी पुलिस SI दरोगा भर्ती फाइनल रिजल्ट जारी, डाउनलोड लिंक यह भी पढ़ें- IPS बनन...