नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज मुश्किल में घिर गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ड्रग्स टेस्ट में फेल होने पर नवाज की जांच शुरू कर दी है। उनकी इंग्लैंड वाली डील टूट गई है। 32 वर्षीय ऑलराउंडर का टेस्ट टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान किया गया था, जो पॉजिटिव निकला। टी20 वर्ल्ड कप फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हुआ था। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने सभी मैच श्रीलंकाई सरमजीं पर खेले। पाकिस्तान सुपर-8 राउंड से बाहर हुआ था।नवाज की सरे में शामिल होने की डील टूटी ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि नवाज ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में पीसीबी उनकी जांच कर रहा है। इस वजह से नवाज की इंग्लैंड में टी20 ब्लास् टूर्नामेंट के लिए सरे में शामिल होने की डील टूट गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.