नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली। नई दिल्ली से रांची के बीच चलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस को मोहम्मद गंज स्टेशन पर दो मिनट का प्रयोगात्मक ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्या 12878 नई दिल्ली से रांची जाते समय सुबह 3.36 बजे मोहम्मद गंज पहुंचेगी और 3.38 बजे वहां से चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12877 रांची से आते हुए रात 10.49 बजे मोहम्मद गंज स्टेशन पहुंचेगी और 10.51 बजे वहां से चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...