बरेली, फरवरी 17 -- बिशारतगंज/अलीगंज (बरेली)। बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज गांव में घर में सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर चला आ रहा विवाद सोमवार को फिर गरमा गया। गांव के दर्जन भर से अधिक लोगों ने अपने मकानों के बाहर लिख दिया कि घर बिकाऊ है। इसके बाद पलायन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सूचना पर प्रशासन और पुलिस टीम गांव पहुंच गई। एसडीएम, सीओ और तहसीलदार ने दोनों पक्षों से बात की और उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। समुदाय विशेष के एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में दायर की रिट का भी हवाला दिया। 16 जनवरी को गांव मोहम्मदगंज में एक घर में सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया था, इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। उस समय तो यह मामला शांत था। शनिवार को समुदाय विशेष के लोगों ने एक बार फिर एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.