नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ समय से टीम में वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला बना लिया है। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे और टेस्ट टीम में शमी को मौका नहीं मिला, जिसके बाद एक बार उनके भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि BCCI और चयनकर्ताओं को सामने आकर साफ करना चाहिए कि शमी को टीम में क्यों शामिल नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर मिलेगा मौका? अभिषेक के बयान ने दिल तोड़ाअगरकर-शमी ने रखी थी अपनी बात मोहम्मद शमी के चयन को लेकर पिछले साल से ही चर्चा होती रही है। हालांकि पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने उनके फिटनेस और तैयारी को लेकर सितंबर-अक्टूबर 202...