जहानाबाद, अप्रैल 1 -- कुर्था, निज संवाददाता। कांग्रेस आलाकमान ने अरवल जिला कांग्रेस कमेटी की कमान मोहम्मद कैफ को सौंपते हुए उन्हें नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि मोहम्मद कैफ के जमीनी नेतृत्व में जिले में पार्टी को नई सांगठनिक मजबूती और ऊर्जा प्राप्त होगी। इस नई नियुक्ति से उत्साहित कांग्रेसी अब जिले में पार्टी के विस्तार और नई रणनीतियों पर काम करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय कुर्था में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद कैफ का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुर्था प्रखंड अध्यक्ष डॉ राम विनय सिंह यादव ने मोहम...