गाज़ियाबाद, जुलाई 27 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इसे लेकर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास हैदर और जिलाध्यक्ष नूर हसन ने ज्ञापन में कहा कि यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से सैकड़ों छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों का भविष्य प्रभावित होगा। उनका कहना था कि यूनिवर्सिटी का निर्माण उस समय हुआ, जब संबंधित क्षेत्र ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता था और निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं थी। बाद में गांव सिघन खेड़ा को रामपुर विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया, तब तक यूनिवर्सिटी का निर्माण पूरा हो चुका था।सपा यह भी पढ़ें- जौहर ...