लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर रविवार आधी रात के बाद एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मनौना धाम जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 35 तीर्थयात्री घायल हो गए। इनमें आठ यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायल बहराइच जिले के हैं। यह दुर्घटना पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव मछेछा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बस बहराइच से तीर्थयात्रियों को लेकर खाटूश्याम की नगरी मनौना धाम जा रही थी। तभी मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी क्षेत्र के पास पहुंचते ही चालक को नींद आ गई, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित हो गया और कुछ दूर बाद बस पलट गई। सूचना पर सीओ अरुण कुमार सिंह, एसएचओ जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.