मोहम्मदी व गोला विधानसभा में उत्सव भवन स्वीकृत
लखीमपुरखीरी, मई 15 -- मोहम्मदी और गोला विधानसभा में उत्सव भवन जल्द बनेंगे। इसकी स्वीकृति मिल गई है। उत्सव भवन बनने से गांव के लोग यहां अपने मांगलिक कार्य कर सकेंगे। जिन ग्राम पंचायतों में यह उत्सव भवन बनने जा रहे हैं उन ग्राम पंचायतों की आय भी बढ़ेगी। स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत राज विभाग अब जमीन की टेस्टिंग व डीपीआर तैयार करा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि हर विधानसभा में एक उत्सव भवन बनना है। कस्ता विधानसभा का उत्सव भवन बन रहा है। वहीं अब मोहम्मदी विधानसभा का उत्सव भवन स्वीकृत हो गया है। बचिगवां गांव में उत्सव भवन बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंचायत उत्सव भवन के लिए नहीं मिल रही जमीन इसके अलावा गोला विधानसभा का उत्सव भवन अजान गांव में बनवाया जाएगा। एक उत्सव भवन निर्माण में एक करोड़ 41 लाख रुपए खर्च होंगे। उत्सव भवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.